टीम एबीएन, कोडरमा। कोरोना से निपटने एवं इसके रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग व तैयार है। उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्दशानुसार कोरोना से बचाव और रोकथाम को लेकर आज जिले के सदर अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने सदर अस्पताल पहुंचकर कर बेड और वेंटिलेटर की सुविधाएं जांची। मॉक ड्रिल के जरिए सदर अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर, पीपीई किट कितनी है, मास्क और वेंटिलेटर की कितनी संख्या है? कोविड वार्ड कितने तैयार हैं? बेड की संख्या कितनी है? संकट की स्थिति में आक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं या नहीं।
अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई की स्थिति आदि का जायजा लिया गया एवं ससमय चिकित्सीय उपचार को लेकर सम्बंधित डॉक्टरों एवं अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया।
साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से यह भी कोशिश की गई कि कोरोना के मरीज को कैसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया जा सकता है और उन्हें कैसे आइसोलेट किया जायेगा, इसमें क्या-क्या सावधानी बरतनी है, साथ ही इसकी जानकारी भी दी गयी, इसके अलावा सैनीटाइज करने, मास्क, टोपी आदि से एहतियात बरतने की जानकारी भी दी गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse