टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। श्याम महिला प्रेमी झुमरी तिलैया का जत्था खाटू राजस्थान में रींगस से खाटू धाम 18 किलोमीटर पैदल चलकर निशान अर्पित किया।
श्याम महिला प्रेमी कृतिका मोदी और पिंकी खेतान ने बताया कि प्रत्येक माह झुमरी तिलैया में श्याम निशान यात्रा और अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाता है। कलयुग में बाबा श्याम की पूजा घर घर हो रही है और हारे के सहारे बाबा श्याम भक्तों की मनोकामना को पूर्ण कर रहे हैं।
इस निशान यात्रा में शामिल महिलाओं के द्वारा जिसका साथी बन जाए एक एक बार सांवरिया फिर उसको किसका से डर... एक फूल गुलाब का लाये हैं चरणों में तेरे अर्पण के... श्याम तेरे से प्रीत लगा बैठे... देखा ताज और कुतुब मीनार इससे बढ़कर खाटू का तोरण द्वार... खाटू जैसा हमने ना देखा दरबार... भजन प्रस्तुत कर समा बांधा।
16 अप्रैल को झुमरी तिलैया में श्याम अखंड ज्योति पाठ तथा 18 को शिव वाटिका में आयोजित श्याम शरण में आजा रे का कार्यक्रम में महिलाएं शिरकत करेगी।
इस निशान यात्रा में ज्योति शेखावत, हर्षित शेखावत, मृदुला मोदी, प्रीति जगनानी, ममता नरेड़ी, आभा सुरेखा, पूजा शर्मा, रिद्धिमा अग्रवाल, मंजू देवी, आदित्य अग्रवाल, बसंती देवी, गर्व जगनानी आदि शामिल थे । खाटू धाम के बाद झुंझुनू रानी सती मंदिर का भी दर्शन किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse