टीम एबीएन, कोडरमा। प्रेरणा शाखा ने सोमवार को भालोटिया विद्या मंदिर की तीन छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत पढ़ने के लिए पुस्तक देकर पढ़ाने का बीड़ा उठाया। मौके पर गर्मी को देखते हुए अमृतधारा योजना के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के लिए घड़े भी उपलब्ध कराये गये। ताकि बच्चों को ठंडा पानी इस गर्मी में उपलब्ध हो सके।
मौके पर प्रेरणा शाखा की सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि लड़कियां बोझ नहीं गौरव है। उन्हहोंने कहा कि बेटियां समाज की जरूरत हैं। बेटी है तो कल है। कल में जीना है तो आज बेटियों को जीने देना होगा।
उन्होंने कहा कि मयुम का राष्ट्रीय कार्यक्रम कार्यक्रम कन्या भ्रूण संरक्षण एंवम कन्या का जन्म को प्रोत्साहित करने का प्रेरणा का स्रोत बन गया है। कार्यक्रम की परियोजना निदेशक प्रीति गुटगुटिया और स्वेता गुटगुटिया ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति है और युवा शक्ति जिस भी क्षेत्र में लगती है। वह मिल का पत्थर साबित हो रहा है।
बेटियां बोझ नहीं होती आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। भालोटिया विद्यालय के प्रचार्य विकास पांडेय और आदर्श विद्यालय की निदेशक शीतल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जनवरी 2015 को हरियाणा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरआत की, जिसे प्रेरणा शाखा गति देने का कार्य कर रही है।
समाज में छात्राएं पढ़ती है तो परिवार ही नहीं पूरा समाज शिक्षित होता है। इस अवसर पर पूर्व सचिव नेहा हिसारिया ने कहा कि शिक्षा दान सबसे बड़ा दान है। मौके शीतल पोद्दार, सुमिता गुटगुटिया, मिनी हिसारिया, सरिता अग्रवाल, उषा शर्मा, मिरा गुटगुटिया, पायल खाटूवाला व विद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse