टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। माहुरी वैश्य मंडल एवं राधे-राधे गोबिंद समिति द्वारा आयोजित भगवत कथा का आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। विदित हो कि 11 अप्रैल को प्रात: 7.30 से श्री माहुरी भवन से कलश यात्रा निकलेगी। इसमें 131 महिलाएं शामिल होंगी।
इसके अलावे सैकड़ो की संख्या में ध्वज के साथ श्रद्वालु शामिल होंगे। कलश यात्रा में जगतगुरु कृपालु जी महाराज की शिष्या सुश्री परमेश्वरी देवी जी भी शामिल होंगी।
यह यात्रा माहुरी भवन से डॉक्टर गली होते हुए स्टेशन रोड, झंडा चौक, काली मंदिर तक जायेगी व पुन: माहुरी भवन पहुँचेगी। जबकि 12 अप्रैल को संध्या 5 वजे से 7 बजे से प्रतिदिनि 18 अप्रैल तक सुश्री परमेश्वरी देवी जी के द्वारा प्रवचन होगा।
बैठक में आयोजन समिति के मुंन्ना भदानी, संजय तर्वे, राजेश काप्सिमे, विजय वैश्यखियार, दिलीप अठघरा, संतोष काप्सिमे, नीरज अठघरा, सोनू पहाड़ी, भानु अठघरा, धर्मेन्द्र भगत, जयकांत जी, कृष्णा अग्रवाल, वीणा देवी, प्रीति भगत, अभिलाषा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, गौरी गुप्ता, रूबी, ललिता भदानी, सरोज पवनचौदह, कुमकुम भदानी, सीमा आर्या, सिमरन, अंजली कुमारी सक्रिय रूप से लगे हैं। आयोजन में सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव और पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी शामिल होंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse