टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर आज (सोमवार) बरहेट चले गये। पहले दिन वो गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के घटियारी एकलव्य मॉडल प्लस टू विद्यालय के पास मैदान में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किये।
मुख्यमंत्री अपराह्न 12:35 बजे वीर शहीद सिदो-कान्हू के क्रांति स्थल पंचकठिया में पुष्प अर्पित कियेग। इसके बाद 1:35 बजे सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचे। वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात किये।
श्री सोरेन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद साहिबगंज के पतना स्थित धरमपुर आवास में रात्रि विश्राम किये। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात किये।
मंगलवार को दोपहर 12:35 बजे वीर शहीद सिदो-कान्हू के क्रांति स्थल पंचकठिया में पुष्प अर्पित करेंगे। फिर 1:35 बजे सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचेंगे। वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।
अपराह्न 3:30 बजे मुख्यमंत्री सिदो-कान्हू स्टेडियम भोगनाडीह में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, आनलाइन उद्घाटन व नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 3:50 बजे भोगनाडीह से रांची के लिए रवाना होंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse