एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के विशेष संपर्क विभाग की प्रांतीय बैठक आज दिनांक 9 अप्रैल 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे कोडरमा स्थित शिव वाटिका सभागार में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व विशेष संपर्क विभाग केंद्रीय सहप्रमुख माननीय अम्बरीश सिंह जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अम्बरीश सिंह, प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू, विशेष संपर्क विभाग प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह, जिला कार्याध्यक्ष राजे वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर एवं श्रीराम दरबार में पुष्प अर्पण करके किये।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अम्बरीश सिंह ने कहा आज देश में दो प्रकार की संघर्ष चल रही है। एक वैचारिक संघर्ष तो वही दूसरा प्रत्यक्ष दृष्टा संघर्ष। हम हिंदू नहीं हैं ऐसा कुप्रचार करना आज का वैचारिक संघर्ष का परिणाम है। इस प्रकार की कुप्रचार के कारण जहां एक ओर समाज के सामाजिक बंधन में दरार करने वहीं दूसरी ओर मतान्तरण की गतिविधि को बल मिल रहा है।
कभी आर्य और द्रविड़ की बातें करके तो कभी मूलनिवासी व आदिवासी शब्दों का प्रयोग करके तो कभी हम हिंदू नहीं है जैसे विमर्श को बढ़ाकर सनातन सांस्कृतिक परंपरा को नष्ट करने का षड्यंत्र चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा सनातन धर्मालंबियों को अपने आराध्य देवों पर अश्रद्धा निर्माण कराना ही ऐसे तत्वों का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा आज ईरान में आग की पूजा, मिस्र के पिरामिड को मानने वाले आज शेष नहीं बचे हैं, परंतु भारतीय संस्कार एवं अपने आराध्य देवों पर श्रद्धा व भारतीय परिवार के संस्कार के कारण ही हमारा पुण्य भूमि भारतवर्ष में हिंदू संस्कृति को कोई नष्ट नहीं कर सका है।
आज के समाज को इस संस्कृति दृढ़ीकरण पर समाज के सभी विशिष्टजनों को आगे आना पड़ेगा। अपने नए पीढ़ी को वेद, संस्कृति, संस्कृत, गाय, संत, अर्चक, पुरोहित जैसे हिंदू प्रतीकों को सम्मान देने का पाठ पढ़ाना पड़ेगा। हमारे संत, महंत, अर्चक, पुरोहित ही समाज के भारतीय संस्कृति के वाहक रहे हैं, इनका समाज में जो स्थान प्राप्त थी उसकी दृढ़ीकरण भी आवश्यक है।
प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने कहा विश्व हिंदू परिषद का विशेष संपर्क विभाग के माध्यम से समाज के प्रमुख जनों से संपर्क करते हुए विश्व हिंदू परिषद के गतिविधि से अवगत कराना एवं विचारधारा से जोड़ना ही मुख्य उद्देश्य है। विभाग के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के द्वारा राजनीतिज्ञओं, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, प्रशासनिकों, अधिकारियों, न्यायिकों अधिकारियों, उद्योगपतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि के प्रमुख से संपर्क स्थापित कर समाज को समन्वय बनाने का कार्य करना है।
प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा आज समाज में अनेक सम्मानित व्यक्ति संगठन की ओर इनके कार्यों की प्रशंसा तो कर रहे हैं, परंतु ऐसे प्रशंसकों से संपर्क एवं संबंध स्थापित कर संगठन की योजना में लगाना हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।
बैठक में विशेष रूप से प्रांत सहमंत्री रामनरेश सिंह, प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो, बजरंग दल प्रांत प्रमुख दीपक ठाकुर, प्रांत गोरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी, किशुन झा, संजय वर्मा, विभाग संयोजक सोनू सिंह, रांची विभाग सहमंत्री विकास सिंह, रांची विभाग सेवा प्रमुख रवि शंकर राय, विभाग गोरक्षा प्रमुख अजय वर्मा, विभाग संयोजिका संध्या आंचल, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख पंकज तिवारी, जिला मंत्री पंकज दुबे, जिला विशेष संपर्क प्रमुख अभिनव पाठक, मातृशक्ति प्रांत सहप्रमुख सुषमा सुमन, धर्म प्रसार प्रांत परावर्तन सह प्रमुख अनूप यादव, सहमंत्री संजय तरवे, उपाध्यक्ष कृष्णा मोदी, भूपेंद्र सिंह, मनोज राणा, सत्येंद्र सिन्हा, कृति सुमन, महेश पांडे सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के विशेष संपर्क विभाग के प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse