टीम एबीएन, पांकी/पलामू। भारत की आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले पाकी प्रखंड के दो स्वतंत्रता सेनानियों की याद में पांकी प्रखंड कार्यालय के समीप बनी शिलापट्ट की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। इस शिला पट्ट का निर्माण भारत के आजादी के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था
इस शिलापट्ट का निर्माण 1972 74 में किया गया था जहां पर पुराना प्रखंड कार्यालय भी संचालित होता था, 90 के दशक में माओवादियों ने तत्कालीन प्रखंड कार्यालय को उड़ा दिया था।
शिलापट्ट के एक और स्वतंत्रता सेनानी श्री श्री निवास मिश्र एवं अखौरी सुरजानन्द जी ग्राम डंडार कला के रहने वाले थे का नाम अंकित है वहीं दूसरी ओर शिला पट्ट में भारत के संविधान के प्रस्तावना अंकित है।
पांकी विधानसभा के जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन पलामू एवं प्रखंड प्रशासन पांकी से विनम्र आग्रह है कि पांकी प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित शिलापट्ट को संरक्षित करने की जरूरत है अतः इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाया जाये। मसलन जहां पर यह शिला पट्ट अवस्थित है वहां घेराबंदी कर नये सिरे से नये शीला पट्ट स्थापित किये जायें, जिस पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम एवं उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने की समुचित जानकारी शिला पट्ट में अंकित हो।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse