टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। बोकारो जिले के गोमिया होशिर कसाई मोहल्ला निवासी साइबर अपराधी मो शकिल को कटकमसांडी की पुलिस ने धर दबोचा है। उसे सरायकेला खरसांवा से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
रविवार को प्रेसवार्ता में साइबर सह सीसीआर आरिफ अनवर ने बताया कि पबरा निवासी इनायत अली से साइबर ठगों ने प्रसिद्ध दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा में नौकरी दिलाने के एवज में 10. 5 लाख रुपये की ठगी कर ली थी।
इस बाबत पेलावल ओपी में फरवरी 2022 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी के बाद जांच के दौरान 18 फरवरी को साइबर ठग शकील के पिता मो मतीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद आरोपित शकिल फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। नौ अप्रैल को यह सफलता मिली और उसे सरायकेला खरसांवा से गिरफ्तार कर लिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse