तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी

 

टीम एबीएन, रांची। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि राज्य में कई तरह की समस्या है : जैसे भ्रष्टाचार, महंगाई महिलाओं की सुरक्षा। इन सभी समस्याओं के निदान के लिए वह जनता के बीच जायेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे कि इस सरकार को बदलने का काम करें और संवैधानिक तरीके से वर्तमान सरकार को हटाकर भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदारी दें।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हर जगह यह शिकायत दर्ज करा रहे हैं कि उनके नेता राहुल गांधी की सदस्यता भारतीय जनता पार्टी के कारण चली गयी है। जबकि पूरा मामला कोर्ट में है और जो भी निर्णय लिया गया है। वह न्यायालय ने लिया है। ऐसे में यदि कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हैं तो वह पूरी तरह से निराधार है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse