टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड सरकार के मार्गदर्शन पर जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा जिलेवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही है। जिला प्रशासन कोडरमा व इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से पिपराडीह रेलवे स्टेशन में 230वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें शुरुआत में जिले वासियों का आंख से संबंधित और स्त्री रोग से संबंधित जांच किया जा रहा है।
जिले के विभिन्न प्रखंडों से भारी संख्या में ग्रामीण आकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा रहे हैं। नेत्र चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जा रही है और उनके बीच चश्मा का वितरण किया जा रहा है। जिन मरीजों का मोतियाबिंद की शिकायत आने पर उन मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया जाता है।
आज इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 34 मरीजों का मोतियाबिंद का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा में भर्ती किया गया, जहां सभी मरीजों चिकित्सकों व नर्सों की निगरानी में देखभाल की जा रही है। इसके साथ ही 71 मरीजों को चिकित्सकों के नेतृत्व में छुट्टी दी गयी।
बता दें कि 08 अप्रैल को कुल 1134 मरीजों का निबंधन कराया गया था, जिसमें 1065 मरीज ने आंख की समस्या से निबंधन करायें और 69 स्त्री रोग से संबंधित मामले थे। आंख से संबंधित 428 मरीजों के बीच चश्मा का वितरण किया गया। 889 मरीजों का शुगर और बीपी की जांच की गयी। साथ ही आंख की समस्या से संबंधित ईलाज करवाने आये मरीजों में 63 मरीजों का मोतियाबिंद की समस्या से पहचान की गयी।
बता दें कि आंख की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी दिनांक 05 अप्रैल से 10 अप्रैल 2023 तक, कान की जांच और कान की सर्जरी दिनांक 12 अप्रैल से दिनांक 16 अप्रैल 2023 तक, मुड़े हुए पैर का परिक्षण एवं सर्जरी दिनांक 18 अप्रैल से दिनांक 20 अप्रैल 2023 तक, स्तन और ग्रीवा कैंसर जागरुकता एवं परिक्षण दिनांक 05 अप्रैल से 10 अप्रैल 2023 तक, दांत की जांच एवं उपचार दिनांक 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक औऱ बीपी व शुगर की जांच दिनांक 5 से 25 अप्रैल 2023 तक किया जायेगा। उपरोक्त स्वास्थ्य जांच हेतु ओपीडी का समय पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक निर्धारित है। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नंबर 9820303974 पर संपर्क किया जा सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse