एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में है। पीएम मोदी यहां बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान प्रोजेक्ट टाइगर को 50 साल पूरे होने के अवसर पर जंगल सफारी का आनंद लेंगे। पीएम मोदी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने ट्विटर पर पीएम मोदी की एक फोटो शेयर की है।
इस फोटो में प्रधानमंत्री एक बिल्कुल अलग और खास लुक में नजर आ रहे हैं। पीएमओ के ट्विटर से शेयर की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी खाकी रंग की पेंट और प्रिंटेड टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने काले कलर की टोपी पहनी हुई है और उसी रंग के जूते भी हैं। पीएम ने ऊपर से हाफ जैकेट डाली हुई है। पीएमओ ने बताया कि पीएम बांदीपुर बाघ अभयारण्य में 11 बजे बाघ गणना के आंकड़े जारी करेंगे।
यही नहीं प्रधानमंत्री इस दौरान बाघ संरक्षण के लिए अमृतकाल की विजन भी जारी करने के साथ इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (आईबीसीए) का आगाज भी करेंगे। प्रधानमंत्री यहां बाघ अभयारण्य के एरिया मैनेजरों से बातचीत भी करेंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड़ पर रखी गयी है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात किये हैं और 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक बाघ अभयारण्य में पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse