स्वागत बैंक्विट हॉल में हुआ 2022 का विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान

 

टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित स्वागत बैंक्विट हॉल में एक समारोह के दौरान वर्ष 2022 का विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान, मैथिली के प्रख्याय साहित्यकार श्रीमान शिवशंकर श्रीनिवास को दिया गया। 

विशंभर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने श्री श्रीनिवास को 1,11,000 की राशि सहित, प्रतीक चिह्न, अंग वस्त्र आदि प्रदान की। इसी कड़ी में फाउंडेशन द्वारा झारखंड के मूर्धन्य साहित्यकार प्रो महादेव टोप्पो को विशंभर स्मृति झारखंड साहित्य सम्मान 2023 दिया गया।

इसके तहत फाउंडेशन ने प्रोफेसर टोप्पो को 51,000 रुपये की राशि सहित प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान किया। फाउंडेशन ने 2023 का विजयलक्ष्मी युवा साहित्य सम्मान सुश्री रूपम झा को प्रदान किया है। इसके तहत सुश्री झा को 51,000 की राशि सहित प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र नवाजा गया। 

फाउंडेशन के कार्यक्रम के मंच पर माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रौशन के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख श्री अनिल ठाकुर, रेडा के अध्यक्ष श्री आरके चौधरी, रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमान संजय सेठ, राज्यसभा सांसद एवं साहित्यकार डॉ महुआ माजी, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्रीमान सीपी सिंह, रांची दूरदर्शन के पूर्व केंद्र निदेशक श्रीमान प्रमोद झा एवं विद्वान प्राध्यापक प्रोफेसर नागेंद्र झा उपस्थित उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन लहरि मीडिया के प्रबंधक किशोर झा ने किया, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का प्रबंधक फाउंडेशन के सचिव नवीन कुमार झा कर रहे थे।  साहित्य सम्मान समारोह का संचालन साहित्यकार डा कृष्ण मोहन झा ने किया। 

कार्यक्रम में फाउंडेशन के सह सचिव राजेश कुमार झा, अमरनाथ झा, अवध किशोर सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय सेवक संघ के अनिल ठाकुर जी, मनीष अरविंद जी, सिया राम झा सरस गंगा प्रसाद यादव, विवेकानंद झा, बिनोदानंद झा, वीरेंद्र कुमार झा, प्रदीप चौधरी , आनंद झा, लेखा नंद झा आदि संग कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse