टीम एबीएन, सरायकेला/ रांची। सरायकेला जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने 35 से 40 की संख्या में पालना जंगल में डेरा डाला हुआ है। उसी झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने शनिवार सुबह रोहीन सिंह मुंडा (42) को कुचल कर मार डाला है।
घटना शनिवार तड़के सुबह चौका थाना क्षेत्र के गांव बालीडीह की है। आज सुबह प्रतिदिन की तरह जब वो जंगल की ओर जा रहा था, तभी झुंड से बिछड़े एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली।
घटना के बाद काफी देर तक मृतक का शव वहीं पड़ा रहा। डर के मारे ग्रामीणों की उसके पास जाने की हिम्मत ही नहीं हुई। हाथी के वहां से निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद पुलिस, चांडिल वन क्षेत्र के पदाधिकारी और वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मृतक के परिवार को मुहावाजा की अग्रिम राशि 50 हजार रुपये दिये और आगे की कार्रवाई के बाद 3.50 हजार रुपये दिये जायेंगे।
झारखंड राज्य में गजराज का बढ़ता आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जंगल छोड़ कर गजराज का झुंड गांव में प्रवेश कर जाते हैं और घर में रखे अनाज को अपना निवाला बना लेता हैं तो कभी किसी को कुचल देते हैं। प्रत्येक दिन गजराज का झुंड जंगल छोड़कर भोजन की तलास में गांव में घुस जाते हैं।
कच्चे मकान को तोड़कर घर में रखे अनाज को खा लेते हैं और मनुष्य को देखते ही आक्रोशित होकर दौड़ाने लगते हैं। जिसमें कई लोगों की जान चली जाती है। अब तो ग्रामीणों का सरकार और वन विभाग से विश्वास उठ गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse