टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। सेक्टर 12 के सेंटर मार्केट में शनिवार (8 अप्रैल) की दोपहर को आग लग गई। जिसके चपेट में दो दुकाने आ गईं। आग इतना भयावह था कि तीन दमकल गाड़ियों को आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ीं। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आगजनी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर को टेंट हाउस में किसी कारण से आग लग गई। जिसमें टेंट हाउस के सामान में आग लग गयी। टेंट हाउस के पास सटे दो दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
थाना प्रभारी दुल्लर चौड़े ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम को मौके पर बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया।
फायर ब्रिगेड के कर्मी ने राजाराम मोहंती ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना है। जगदम्बा टेंट हाउस के मालिक संजय ने बताया कि दुकान बंद थी। आग कैसे लगी है यह जानकारी नहीं है। बताया कि टेंट हाउस का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse