टीम एबीएन, रांची। भाजपा के प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई 9 अप्रैल को सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली से रांची 10 बजे पूर्वाह्न पहुंचेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।
डॉ वर्मा ने बताया कि श्री वाजपेई हवाई अड्डा से प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां वे प्रदेश के नेताओं से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
बताया कि प्रदेश प्रभारी का यह दौरा झारखंड सरकार के खिलाफ आगामी 11 अप्रैल को आयोजित प्रोजेक्ट भवन सचिवालय घेराव को लेकर है। श्री वाजपेई तीन दिनों तक झारखंड के कार्यकतार्ओं का मार्गदर्शन करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse