साइबर फ्रॉड के दो बड़े हथियार हैं फ्री वाईफाई और लालच : भूषण

 

टीम एबीएन, रांची। साइबर सिक्योरिटी एंड आॅनलाइन सेफ्टी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी एवं  इंटरनेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम  की शुरुआत डॉ पीयूष रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  

कार्यक्रम के प्रथम वक्ता कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट, बीआइटी मेसरा के एसोसिएट प्रोफेसर एवं स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ भास्कर कर्ण ने छात्रों को साइबर सिक्योरिटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कम्युनिकेशन सिस्टम को समझाते हुए छात्रों को इनफॉरमेशन सिक्योरिटी से अवगत करवाया। डॉ कर्ण ने कहा कि जागरूकता से ही हम समाज को साइबर फ्रॉड से बचा सकते हैं। 

कार्यक्रम के दूसरे वक्ता इंटरनेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी इनफॉरमेशन साइंटिस्ट भारत भूषण ने कहा कि साइबर फ्रॉड लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं। इसका एक उदाहरण है आॅनलाइन शॉपिंग में आफर देकर कस्टमर से उनका बैंक डिटेल प्राप्त करना। 

दूसरा वैसे लोग साइबर फ्रॉड के चक्कर में आ जाते हैं जो की अक्सर फ्री वाईफाई यूज करते हैं। लालच और मुफ्त साइबर फ्रॉड के ऐसे दो हथियार हैं जिसका उपयोग कर लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए किया जाता है।  

झारखंड राय यूनिवर्सिटी, सीएस आईटी विभाग के प्रो. कुमार अमरेंद्र ने भी विश्वविद्यालय में किये जाने वाले कार्यों और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे छात्रों को साइबर सुरक्षा विषय से जुड़े कानूनों के बारे में भी ज्यादा जानकारी रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के लोगों का मुख्य योगदान रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse