एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर नये एकीकृत टर्मिनल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन से पहले तमिलनाडु में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक इमारत कनेक्टिविटी को बढ़ाने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगी।
नया टर्मिनल भवन चेन्नई हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण के दूसरे चरण का हिस्सा है। इसके अलावा पीएम मोदी चेन्नई और कोयंबटूर के बीच वंदे भारत ट्रेन को पुरची थलाइवर डॉ एम जी आर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से हरी झंडी भी दिखायेंगे।
इसके बाद पीएम मोदी कामराजार सलाई बीच रोड पर विवेकानंधर इल्लम में रामकृष्ण मठ के 125वें वार्षिक समारोह में भाग लेंगे। साथ ही पल्लवरम में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी लांच करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse