मुजफ्फरपुर : अपराधियों की ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मुजफ्फरपुर (पटना)। बिहार के मुजफ्शफरपुर में शनिवार को जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के भुजंगी चौक के समीप बाइक सवार अपराधियों का तांडव देखने को मिला। जहां अपराधियों ने दो व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति को दो गोली और उसके साथ वाले दूसरे व्यक्ति को एक गोली लगी है। 

गोली चलने की सूचना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों घायलों को लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचा, जहां दोनों के इलाज चल रही है। 

घायलों की पहचान जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर बनवारी गांव के प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू सिंह पिता शंभू प्रसाद सिंह और कृष्ण कुमार पासवान पिता सौगारथ पासवान के रूप में हुई है। 

पूरे मामले पर पूछे जाने पर मनियारी थानेदार हेमंत कुमार ने कहा कि सकरा और मनियारी के बॉर्डर इलाके में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी की घटना की गयी है। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं दोनों का इलाज चल रहा है पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse