संसार को अलविदा कह लोगों से विदा ले लिये "टाइगर"

 

  • जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर लाया गया था विधानसभा
  • सीएम सहित अन्य विधायकों ने दी श्रद्धांजलि 

टीम एबीएन, रांची। संसार को अलविदा कह राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो "टाइगर" ने सबसे विदा ले लिया। टाइगर कहे जाने वाले राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का शुक्रवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंच गया था। वहां से सीधा पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। 

जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर लाया गया। जगरनाथ महतो को याद करके सभी गमगीन हो गये। जहां विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, चंपई सोरेन, आलमगीर आलम, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक सरयू राय, विनोद सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, विधायक अनूप सिंह समेत कई विधायक और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विधानसभा से जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर हरमू स्थित झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए ले जाया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित अलार्म गांव ले जाया गया, जहां दोपहर 1 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल रहे। मुखाग्नि उनके पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse