टीम एबीएन, रांची। रांची के पहाड़ी मंदिर पूरे झारखंड में काफी प्रसिद्ध है। लोग यहां सालभर दूर-दूर से पूजा अर्चना करने आते हैं। साथ ही दान पेटी में भी अच्छी खासी रकम दान देते हैं। इस बीच मंदिर कमेटी ने दान पेटी को खोलने का निर्णय लिया। बता दें कि यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
पहाड़ी मंदिर समिति कोषाध्यक्ष उत्तम ने abnnews24.com को बताया कि हमने मंगलवार को पहाड़ी मंदिर की दान पेटी को खोला, जिसमें अच्छी खासी नगदी, सोने और चांदी के आभूषण समेत कई चीजें मिली हैं। यह रकम गरीबों के कल्याण और मंदिर के मेंटेनेंस में खर्च होती है।
उत्तम कुमार ने बताया कि दान पेटी में विदेशी मुद्रा के साथ साथ सोने चांदी के 12 नाग मिले हैं। इसके अलावा सफेद धातु की एक अंगूठी, एक बिछिया, 9 बजरंगबली, एक बेलपत्र, एक नेत्र और एक नथुनी भी मिली है। इसके अलावा दान पेटियों से नोटों की गिनती के दौरान 9,17,600 रुपये नगद भी मिले हैं, जिसमें 1,30,100 के सिक्के शामिल हैं।
उत्तम कुमार ने बताया कि एसडीओ के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी साधना जयपुरिया और कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में दान पेटी में रखे पैसे की गिनती की गयी। गिनती के बाद सिक्के और नोटों को कार्यालय में रखे बक्से में सील कर दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse