टीम एबीएन, लोहरदगा। उपनगरीय क्षेत्र पतराटोली स्थित संत बरनादेत चर्च परिसर में पुण्य शुक्रवार के मौके पर क्रूस रास्ता का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अनुष्ठाता फादर थामस पावथिल, सहायक फादर वीरेंद्र खलखो, फादर जॉर्ज टोप्पो, फादर लुक्स रुंडा व फादर देवनीश एक्का ने अनुष्ठान संपन्न कराया।
मौके पर फादर थॉमस पावथिल ने कहा कि आज के ही दिन प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया जाता है। आज के ही दिन प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था और वह दिन शुक्रवार का ही दिन था।
मौके पर क्रूस रास्ता के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। क्रूस रास्ता की झांकी युवा संघ ने निकाली। क्रूस रास्ता के दौरान यीशु के दुख और वेदना को याद किया गया, मौके पर युवा संघ ने गीत का संचालन किया।
मसीही विश्वासियों को संबोधित करते हुए फादर थामस पावथिल ने कहा कि ईश्वर ने संसार को इतना प्यार किया है कि अपने इकलौते पुत्र को दुनिया में भेजा। आज हमने प्रभु यीशु के क्रूस यात्रा को याद किया। हमारे जीवन में सब कुछ ईश्वर की इच्छा से होता है। प्रभु अपने पिता की इच्छा के अनुसार अपना जीवन हमारे लिए त्यागे।
प्रभु यीशु ने अपने दुख को स्वीकारा और सहा। हम अपने जीवन को प्रभु यीशु को चढ़ायें। प्रार्थना करते रहें हमारी अच्छाई एवं भलाई को नहीं त्यागी सत्य के साथ रहे। हमें ईश्वर की इच्छा पूरी होने के लिए इंतजार करना है। हमें ईश्वर जीना सिखाते हैं। हमें अपने दिल में दया और करुणा रखें, विश्वास रखें।
मौके पर परम प्रसाद का वितरण भी किया गया। आज के कार्यक्रम में राजू बर्नाड कुजूर, राजन कुजुर, सुनील खाखा, कुलदीप किंडो, अगुस्तिना टोपनो, फ्रेडी कुजूर, नरेंद्र मिंज, अशोक तिग्गा, रिमिजुइस केरकेटा, प्रदीप खेस, इग्नासीयूस, फ्रांसिस भेंगरा, अरविंद कुजूर, आश्रिता ठिथियो, अंजली सुधा मिंज, बसंती, रूबी कुजूर, आभा, रश्मि कुजूर, रंजीत किंडो, जेवियर लकड़ा, अजय कुजुर, अनूप तिर्की, विकास लाकड़ा, अंसल भेंगरा, अमित कुजुर क्रूस यात्रा झांकी में यीशु की भूमिका में विनीत तिग्गा, सैनिक की भूमिका में अतुल कछप, रेमंड खलखो, आदित्य खेस, उत्कर्ष पोल कुजूर, राज रोशन, सिमोन होरो, शौर्य वैभव, अमन कुजूर, माता मरिया के रूप में रश्मि कुजूर, सिरिणी सिमोन के रूप में रितेश लकड़ा, सहायक के रूप में अमन टोपनो, अमित कुजूर, अरविंद तिर्की, वेरोनिका के रूप में आभा वहीं झांकी के निर्देश के रूप में जेवियर लकड़ा शामिल थे।
वहीं मौके पर मेरी नीति मोहन, श्रीनि सी मोर, हेनरी सिमोन, रितेश लगड़ा, सहायक अमर शोपनो, अमित कुमार, अरविंद तिर्की, वेरोनिका के रूप में आभा जबकि निर्देशक के रूप में जेब्रा शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse