टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में सरना झंडा उखाड़कर फेंकने से आदिवासी समाज आक्रोशित है। विभिन्न संगठनों के साथ ही झारखंड पाहन महासंघ रांची ने शनिवार बंद बुलाया है। जिसे लेकर रांची बंद को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पूरे रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। रांची राजधानी में 17 गश्ती दल तैनात रहेगा। जो आपस में को-आर्डिनेट करते रहेंगे। बंद कराने निकलनेवालों पर निगरानी रखेंगे।
शहर में 30 जगहों पर स्टैटिक दल तैनात रहेगा, जिसमें मजिस्ट्रेट समेत पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। नगर नियंत्रण कक्ष में दो मजिस्ट्रेट की ड्यूटी में रहेंगे। जो सूचनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही 20 आरक्षी का एक क्यूआरटी अश्रुगैस दस्ता, रबर बुलेट पार्टी, वेलहेलर, फ्लैग, वज्रवाहन, खाली बस, वाटर कैनन, अग्निशमन, वायरलेस सेट तैयार रहेगा। जो जरूरत पड़ने पर तुरंत कूच कर देगा।
बता दें कि सरना झंडा को उखाड़कर फेंक दिये जाने तथा ऐसा कर आदिवासी समुदाय के आस्था को ठेस पहुंचाने और ऐसा करनेवालों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांची बंद बुलाया है।
बंद की पूर्व संध्या पर इन संगठनों ने शुक्रवार को रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला है। नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम है, जिसे लेकर प्रशासन ने आवास के 200 मीटर परिधि क्षेत्र में 144 धारा लागू कर सुरक्षा बढ़ा दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse