एबीएन न्यूज नेटवर्क, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के कांड़तरी पंचायत के वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के तत्वावधान में डुमारो जंगल में वनभोज समारोह कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिप सदस्य सुनीता देवी व संचालन समिति के अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने किया। समारोह में वक्ताओं ने जंगल में लगी आग को बुझाने एवं जंगल को बचाने के लिए जो वन विभाग से राशि आती है।
उस राशि का समिति के सदस्यों के बीच वितरण कर दिया जाये, क्योंकि वन समिति के सदस्य धूप हो या बारिश सभी मौसम में जंगल को बचाने के लिए तत्पर रहते हैं। समारोह में फुलवा देवी ने वन बचाने एवं पर्यावरण बचाने के लिए जागरूकता गीत प्रस्तुत की।
जिप सदस्य सुनीता देवी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जंगल उजाड़ने में सबसे ज्यादा महिलाओं को ही देखा जाता है। महुआ चुनने के दौरान जंगलों में आग लगा देना या फिर झांख व डहुरी लाने के लिए महिलाओं को ही देखा जाता है इसीलिए वन समिति में सबसे ज्यादा महिलाओं को ही वन प्रबंधन सुरक्षा समिति का सदस्य बनाया गया है।
उप प्रमुख बचनदेव कुमार ने कहा कि जंगल से ही बादल और बारिश होते हैं। तभी हमारा खेती हो पाता है। मुखिया पारसनाथ महतो ने कहा कि सभी जीव जंतुओं एवं हम सभी मानव प्राणी के लिए जल जंगल, जमीन आवश्यक है। जंगल है तो जहान है। जंगल बचाने से हम सभी सुरक्षित रहेंगे।
मौके पर कालेश्वर महतो, तुलेश्वर महतो, बाली देवी, सरजू महतो, मनोहर कुमार, लीला देवी, गोपाल प्रसाद, झुना देवी, विकास महतो, देवंती देवी, चंचला कुमारी, हरिनंदन महतो, कुलेश्वर कुमार, शिक्षक बलदेव महतो, दौलत साव, सावित्री देवी,लीलावती देवी, राजेश कुमार, अर्जुन प्रजापति, सुरेश महतो, इंग्लिश सोनी, कविता देवी, बासु देवी, बलदेव महतो, सुगनी देवी, गीता देवी, फुदवा देवी, प्रकाश कुमार, रीता देवी, बलवती देवी, विश्वनाथ महतो, हेमंती देवी, नारायण महतो आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse