एबीएन न्यूज नेटकवर्क, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड क्षेत्र के कई डीलरों द्वारा दिये जा रहे नमक में कंकड़-पत्थर मिलने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। दारू पंचायत के ग्राम बासोबार के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पेटो के एक डीलर रघु महतो के यहां से राशन के साथ नमक भी लिया था।
नमक के इस पैकेट के बाहर से कंकड़, पत्थर आदि के बुरादे नजर आ रहे थे। नमक को पानी में थोड़ा घोलने से इसमें काफी मात्रा में मिले कंकड़, बालू आदि साफ-साफ नजर आते हैं। इस बारे में पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार ने कहा कि यह नमक इंसान क्या जानवरों को भी खिलाने लायक नहीं है। इस तरह का नमक राशन कार्ड के लाभुकों को दिया जाना बहुत ही गलत है।
वार्ड सदस्य महेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने नमक में मिलावट होने की शिकायत की थी, जिसके बाद ध्यान से देखने और पानी में डालने से कंकड़, बालू आदि साफ-साफ नजर आने लगे। शिकायत करने वालों में अशोक सिंह, संतोष कुमार, राजेश कुमार, सुरेश कुशवाहा, किशोरी राम, संध्या देवी आदि शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse