दिशोम बाहा को बरकरार रखने की जरूरत : अग्नेशिया सांडी पूर्ति

 

  • दिशोम बाहा आदिवासियों की धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है 
  • दिशोम बाहा महोत्सव में 27 टीमों के कलाकारों ने लिया भाग, कलाकारों को किया गया सम्मानित 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चरही (हजारीबाग)। चुरचू पंचायत के ग्राम बगजोबरा में दिशोम बाहा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति व विशिष्ट अतिथि चुरचू मुखिया पूनम बेसरा, आंगो मुखिया सीतामुनी देवी व दिगवार मुखिया महेंद्र मुर्मू थे। आदिवासी युवा-युवतियों ने ढोल-मांदर से पारंपरिक नृत्य व संगीत से अतिथियों का स्वागत किया। 

मौके पर बाहा महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति ने कहा कि दिशोम बाहा आदिवासियों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है, जो प्रकृति प्रेमी, जंगलों, पहाड़ों, नदी-नालों को ईश्वरीय देन मानकर पूरे प्रकृति को सम्मान देते हैं। वर्तमान पीढ़ी को इससे बरकरार रखने की जरूरत है।  

चुरचू मुखिया पूनम बेसरा ने कहा कि आदिवासियों को अपनी धर्म, भाषा संस्कति को बरकरार रखने की जरूरत है। आंगो मुखिया सीतामुनि देवी ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अपना भाषा व संस्कृति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

दिशोम बाहा नृत्य व संगीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीमों को सम्मानित किया गया। इस दिशोम बाहा महोत्सव में बाहा नृत्य व संगीत प्रतियोगिता करायी गयी। जिसमें 10 टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम जाहेर मारसल युवा क्लब नरान, द्वितीय बालीडीह व तृतीय कजरी को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में जाहेर मुनी दीदी सिस्टर जेरमेन, स्व श्याम मुर्मू व स्वचरण मांझी के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किये।  स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दिशोम बाहा महोत्सव में शाम को स्थानीय 17 टीम के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

जिसमें डगडगिया, तिताही, बगजोबरा, सुरेंद्र ग्रुप जोराकाराम, मुस्कान ग्रुप, दीपिका ग्रुप, अर्तिना ग्रुप, उल्हारा, कमार्बेडा, पैसारा टोला, बुरुडाही, दुरू, शिल्पा सोरेन ग्रुप, सुशीला रियल ग्रुप, वर्षा टुडु ग्रुप व उर्मिला ग्रुप जोराकराम शामिल है। संताली आर्केस्ट्रा में उड़ीसा मयूरभंज के कलाकारों ने समा बांधा। उड़ीसा मयूरभंज के भंज बागान  आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने रात्रि में अपने गीत संगीत से लोगों को काफी मनोरंजन कराया।

संताली फिल्म जगत की सिंगर निर्मला सोरेन ने अपने मधुर संताली संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ सिंगर आशा हसदा, बरियड हेम्ब्रोम सहित अन्य कलाकारों ने अपने अपने कला का प्रदर्शन किया।  

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से राजकीय शोक के कारण झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये।  दिशोम बाहा महोत्सव शुभारंभ के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा। वहीं दिशोम बाहा सरहुल महोत्सव में चुरचू, मांडू, दारू सहित अन्य गांवों के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।  

बाहा महोत्सव को सफल बनाने में बाहा महोत्सव के अध्यक्ष गुरुदयाल हांसदा, सचिव- सहदेव किस्कु, कोषाध्यक्ष आनंद सोरेन, संरक्षक सह नायके  लालजी मांझी, लाजरुष सोरेन, रामकिशोर मुर्मू, महादेव सोरेन, महालाल हांसदा, उत्कर्ष केंद्र हजारीबाग के सचिव किशोर कुमार, पन्नालाल मुर्मू, चुनुलाल हांसदा, फिनिलाल किस्कु, लखीराम मांझी, भीमसेंट टुडु, जेठूवा मांझी, मन्नू टुडू, संजय मुर्मू, गणेश टुडु, राकेश सोरेन, संतोष बास्के, बागुन सोरेन, सुनील मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, रमेश मांझी,  सिकंदर मरांडी, छोटेलाल मरांडी, सोहन हांसदा, बिनय हांसदा, राजू टुडू, राम टुडु,  संजय टुडु, दीपक मुर्मू, प्रदीप हांसदा, रवि मुर्मू, सुशांत हांसदा, अर्जुन हांसदा, संतोष हांसदा, विमल हांसदा, रमेश हांसदा, प्रकाश हांसदा, आनंद किस्कू, अल्बर्ट मुर्मू, रामजी मांझी, महेन्द्र किस्कू, अनिल हांसदा, सिंटू किस्कू, सुनील किस्कू, अनिल हांसदा, नरेश किस्कू, सुरेंद्र बासके, प्रदीप किस्कू, जिवलाल हांसदा, प्रमेश हांसदा, सुनील हांसदा, विजय मुर्मू, अर्जुन हांसदा, जोसेफ मरांडी, सोधन मरांडी, महेंद्र किस्कू, राजेश किस्कू, दिनेश सोरेन, शामेल किस्कू, बिल्कन हांसदा, पुशलाल टुडु, नेहारानी किस्कू, मार्टिना  मुर्मू, सुष्मिता सोरेन, जोस्फीन मुर्मू, स्नेहा  रानी किसकू, मनीषा किस्कू, लक्ष्मी किस्कू, असमिता  किस्कू, आनंद सोरेन, प्रकाश टुडु, बिशुन मुर्मू, लालजी किस्कू, बाबूचंद हंसदा, प्रकाश सोरेन सहित अन्य लोग शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse