टीम एबीएन, रांची। झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर विशेष विमान से आज (शुक्रवार) बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट से सीधे महतो के पार्थिव शरीर को विधानसभा ले जाया जाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महतो के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। फूल से सजे वाहन में महतो के पार्थिव शरीर को विधानसभा ले जाया गया।
विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, महुआ मांझी, सरयू राय, मथुरा महतो और बंधु तिर्की सहित अन्य नेताओं ने पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को वहां से हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय ले जाया जायेगा। लोगों के दर्शन के बाद शिक्षा मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके विधानसभा क्षेत्र डुमरी ले जाया जायेगा। वहां राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse