रियलटी उद्योग ने किया रेपो दर यथावत रखने का स्वागत

 

एबीएन बिजनेस डेस्क। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति द्वारा रेपो दर में पिछले वर्ष मई से जारी बढोतरी पर ब्रेक लगाये जाने का रियलटी उद्योग ने स्वागत करते हुए आज कहा कि यदि दो तिमाही तक इसे स्थिर रखा जाता है जो उद्योग को बल मिलेगा। 

क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष एवं गौड़ समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ ने कहा कि हम रेपो दर को अपरिवर्तित रखने के आरबीआई के फैसले का स्वागत करते हैं। नीतिगत दरों में पिछले 6 बार से लगातार वृद्धि संभावित खरीदारों पर नकारात्मक प्रभाव पैदा कर रही थी। 

अगर ब्याज दरों को कम से कम 2 तिमाहियों के लिए स्थिर रखा जाता है तो रियल एस्टेट बाजार को प्रोत्साहन मिलेगा क्योंकि इससे खरीदारों को कोई वित्तीय चिंता नहीं होगी और होम लोन पर अधिक ब्याज का भुगतान करने का डर भी नहीं होगा। स्थिर रेपो दर निवेशकों को अपने पैसे को और सुविधाजनक तरीकों से विकास कार्यों में लगाने की मदद करेगा।

क्रेडाई (पश्चिमी यूपी) के अध्यक्ष एवं काउंटी समूह के निदेशक अमित मोदी ने कहा कि हाल की बढ़ोतरियों ने निवेशकों को एक तरह से हतोत्साहित कर दिया था। दरों को स्थिर रखने से रियल एस्टेट क्षेत्र फलेगा-फूलेगा क्योंकि मध्यम-आय वर्ग को आवास ऋण पर उच्च ब्याज का भार नहीं पड़ेगा और यह निवेश उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा। 

गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं के कारण, आवासीय और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में मांग असाधारण रूप से अधिक रही है। रेपो रेट स्थिर रहने पर निवेशक परियोजनाओं में और भी आसानी से निवेश कर सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse