एबीएन न्यूज नेटवर्क दारू (हजारीबाग)। भाजपा ओबीसी मोर्चा दारु मंडल मोदी जी का गांव-गांव शहर शहर अभियान कार्यक्रम तथा भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम तिलैया शिव मंदिर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देवदत्त प्रसाद और संचालन भाजपा मंडल महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा ने किया।
मौके पर पार्टी के संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी के कार्यों को और मजबूती के साथ प्रखंड में तेजी लाने पर विचार विमर्श किया गया। ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देवदत्त प्रसाद ने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दारू प्रखंड की मोर्चा पार्टी के निदेर्शो और अनुशासन का पालन करते हुए काम करती है। आगामी 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता लग चुके हैं।
कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष बंसत कुमार, धनपत प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू, बरकट्ठा विधायक प्रतिनिधि बसन्त नारायण सिंह, राम नरायण कुशवाहा सोनी कुशवाहा, विशेश्वर प्रसाद, मोहन प्रसाद, अशोक कुशवाहा, किसुन प्रसाद, राम शरण राम, संजीत प्रसाद सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse