देश में फिर तेजी से पांव पसार रहा कोरोना

 

कोविड संक्रमित मामले 25 हजार से पार 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के लगभग पांच हजार से ज्यादा नये मामले सामने आये हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 25 हजार से अधिक हो गयी है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 5335 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 25587 हो गयी है और संक्रमण दर 3.32 प्रतिशत दर्ज की गयी है। 

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2826 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गये हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। इसी अवधि में 160742 कोविड संक्रमण परीक्षण किये गये हैं। 

पिछले 24 घंटे के दौरान 1993 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये जा चुके हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse