गुमला : पांच करोड़ कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

  • इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम हुई एक्टिव

टीम एबीएन, गुमला। जिला पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मगंलवार की आधी रात में एक यात्री बस से पांच बैग से पांच करोड़ बरामद किये हैं। इसक साथ ही एक शख्स को पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले को लेकर जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम बताया कि देर रात व्यक्ति को बस से पकड़ा गया। जिसके बाद बरामद बैग को रात में ही दंडाधिकारी कि मौजूदगी में एक कमरे में सील कर दिया गया और इसकी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गयी।

 इस मामले में गुमला के पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम ने बताया कि उन्हें इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने हाइवे पर नाका लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बस में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जब उससे पूछताछ की गयी तो उसने चार बड़े बैग और एक छोटे बैग को चिन्हित किया। इन बैग से पांच करोड़ कैश थे। कैश मिलने के बाद रांची में इनकम टैक्स विभाग को इसकी जानकारी दी गयी। उन्हें जैसे ही एक व्यक्ति के पास से पांच करोड़ मिलने की सूचना मिली वह एक्टिव हो गये। इसके साथ ही एक पांच सदस्यीय टीम इंवेस्टिगेशन के लिए गुमला पहुंच गयी।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी पकड़े गये व्यक्ति से और पूछताछ की जा रही है। हालांकि उन्होंने ये जानकारी नहीं दी की गिरफ्त में आया व्यक्ति ने इस बात की जानकारी दी है या नहीं कि पैसे किसके हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जैसे ही इस मामले में कुछ सामने आयेगा उसे मीडिया से शेयर किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse