अंडमान-निकोबार आइलैंड में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

 

भारत में फिर हिली धरती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक बार फिर धरती हिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक शनिवार रात को पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गयी। बहरहाल अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं आयी है।

इससे पहले 26 मार्च को अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान में आधे घंटे के अंतर पर भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक अरुणाचल के चांगलांग में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 थी। वहीं, करीब 30 मिनट बाद राजस्थान में भी भूकंप आया। ये भूकंप बीकानेर में आया था और इसकी तीव्रता 4.2 थी। इसका केंद्र बीकानेर से 516 किलोमीटर पश्चिम में था। हालांकि दोनों ही राज्यों में भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली।

वहीं 22 मार्च को दिल्ली में भी रिक्टर स्केल पर 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि इसके एक दिन पहले भारत समेत दुनिया के 9 देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये थे। इसका केंद्र अफगानिस्तान में था। 

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गयी थी। इससे पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 12 लोगों की जान भी चली गयी थी। हालांकि भारत की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में भी ये भूकंप महसूस किया गया था। लेकिन इससे किसी नुकसान की खबर नहीं मिली। हालांकि काफी देर तक तेज झटकों से लोग दहशत में आ गये थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse