आईपीएल 2023 : आईपीएल के इस सीजन से बाहर हुए केन विलियमसन

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के साथ आईपीएल 2022 में अपने अभियान का आगाज करने वाली गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लग गया है। पहली जीत के बाद ही हार्दिक पंड्या की टेंशन बढ़ गयी है। गुजरात के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन के पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर होने की खबर आ रही है। 

विलियमसन लीग के ओपनिंग मैच का हिस्सा थे, मगर फील्डिंग के दौरान वो बुरी तरह से चोटिल हो गये। उनके घुटने में चोट लग गई थी। जिस वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ गया था। गुजरात को पहली जीत के बाद ही बड़ा झटका लग गया है। विलियमसन को चोट उस समय लगी, जब 13वें ओवर में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने हवा में शॉट लगाया। 

विलियमसन बाउंड्री के पास इसे लपकने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने छलांग लगायी। कैच तो वो नहीं ले पाये, मगर खुद को चोट लगवा बैठे। विलियमसन बाउंड्री पर ही दर्द से कराहने लगे। वो सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उन्हें 2 खिलाड़ी मैदान से बाहर लेकर गये। विलियमसन की जगह साई सुदर्शन मैदान पर उतरे और उन्होंने बल्ले से 22 रन भी योगदान दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse