झारखंड : 5 अप्रैल को खत्म होगी बोर्ड परीक्षाएं

 

  • टॉपर्स को मिलेगा नकद पुरस्कार समेत मोबाइल फोन और लैपटॉप

टीम एबीएन, रांची। 14 मार्च से हुई शुरु झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त होने जा रही है जबकि 10वीं की परीक्षा 3 अप्रैल को खत्म हो रही है। वहीं, परीक्षाओं का रिजल्ट जून महीने के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा का परिणाम जून के बाद जारी किया जायेगा। 

झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र या तो साइबर कैफे जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं। इसे चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड चाहिए होगा। वहीं, सीएम हेमंत ने झारखंड बोर्ड परीक्षा टॉप करने वाले छात्रों के लिए नकद पुरस्कार समेत मोबाइल फोन और लैपटॉप की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी दी गयी थी। बोर्ड परीक्षा में बच्चों के प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गयी है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को हुए एक समारोह में जैक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 में झारखंड राज्य के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को और झारखंड स्कूल ओलंपियाड-2022 के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। इसी के बाद झारखंड बोर्ड परीक्षा 2023 में टॉप करने वाले छात्रों को दिये जाने वाले पुरस्कार की घोषणा की गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse