एबीएन सेंट्रल डेस्क। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त होने, उद्योग पति गौतम अडाणी और पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी के उठाये सवाल को लेकर झारखंड कांग्रेस ने व्यापक रणनीति तैयार की है। कांग्रेस पार्टी की रणनीति देश में चरम पर पहुंचीं महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों के साथ-साथ हिंडनबर्ग के खुलासे से उपजे सवालों को जनता के बीच ले जाने की है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और महासचिव राकेश सिन्हा कहते हैं कि पीएम मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी को लेकर जो सवाल उनके नेता राहुल गांधी ने उठाये वह आज भी जीवित हैं। क्योंकि सरकार ने न सदन में और न ही सदन के बाहर इसका जवाब दिया है। अडाणी प्रकरण से ध्यान भटकाने के लिए और राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए उनके नेता को प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसे में हम जनता के बीच रहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse