हजारीबाग : सरसों तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, स्थिति नियंत्रण में

 

टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। चौपारण थाना क्षेत्र में हथिया बाबा के दनुवा घाटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे सरसों के तेल से लदे एक ट्रक में आग लग गयी। आग की वजह ट्रक में हुए शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।

चौपारण थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने बताया कि ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ट्रक चालक अख्तर को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह ट्रक अलवर (राजस्थान) से कोलकाता जा रहा था। दमकल विभाग की मदद से आग बुझा दी गयी है। एहतियातन राजमार्ग की एक लेन को बंद कर दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse