एबीएन करियर डेस्क। हाईस्कूल-इंटर कॉलेज में पीजीटी-टीजीटी टीचर बनने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)ने 3120 पोस्ट ग्रेजुएट और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी/ टीजीटी)
भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। पीजीटी और टीजीटी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन झारखंड कर्मचरी चयन आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर करना है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल को शुरू होगी। झारखंड टीजीटी और पीजीटी की 3120 वैकेंसी में 2855 पोस्ट रेगुलर वैकेंसी और 265 वैकेंसी बैकलॉग है।
पीजीटी भर्ती 2023 के लिए योग्यता
झारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर बनने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पीजी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीएड भी किया होना चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse