एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में गुरुवार को रामनवमी मनायी जा रही है। इस मौके पर हिंदू समुदाय के लोग शोभायात्रा और जुलूस निकालते हैं। देश के कई राज्यों में रामनवमी पर हंगामा और पथराव देखने को मिला है। आंध्र प्रदेश और गुजरात के बाद अब पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर जमकर हंगामा हुआ है।
इस दौरान लोगों ने कई वाहन भी जला दिये हैं। घटनास्थल पर काफी तनाव का माहौल है। हावड़ा के शिवपुर इलाके में राजनवमी का जुलूस निकाला जा रहा है। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक से जुलूस पर पथराव कर दिया, जिससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थर फेंके गये। घटना के दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गयी और फिर से उसे आग के हवाले कर दिया गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। हंगामे के दौरान भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गये हैं। बताया जा रहा है कि अलग-अलग समुदाय के लोग आमने-सामने आ गये हैं।
हालांकि, पथराव और आगजनी की वजह से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
बता दें कि आज ही इससे पहले गुजरात के वड़ोदरा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव हुआ था। स्थानीय पुलिस ने पत्थरबाजी कर रहे असामाजिक तत्वों को भगाया। कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई थी। यह घटना फतेपुरा के कुंभारवाडा इलाके की है। वीएचपी (विहिप) द्वारा आयोजित शोभायात्रा में हंगामा और पथराव हुआ था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse