टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है। जहां सरायकेला के गम्हरिया पहुंचे मंत्री चंपई से जब पत्रकारों ने नियोजन नीति को लेकर सवाल किया तो उन्होंने उल्टे पत्रकारों से ही सवाल पूछ लिया और कहा कि क्या आप जानते हैं कि 60/40 कौन सी चिड़िया का नाम है?
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी झारखंड को परेशान करने का काम रही है। जिसमें अब आजसू भी शामिल हो चुकी है। मंत्री ने कहा कि उनके पास अपनी नीति ही स्पष्ट नहीं है। पहले जब 1932 के खतियान के आधार पर नियोजन नीति को कैबिनेट में पारित किया गया था तो बीजेपी के एक आदिवासी सदस्य कोर्ट जा पहुंचे और इस नीति के खिलाफ खड़े हो गए। बीजेपी खुद तय नहीं कर पा रही है कि 1932 का साथ देगी या 60/40 का।
झारखंड विधानसभा में हंगामा : बता दें कि नियोजन नीति पर घमासान लगातार जारी है। सदन में भी इसे लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला था। नियोजन नीति पर बीजेपी ने सदन के बाहर 60/40 नाय चलतो के नारे लगाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी और नियोजन नीति को लागू करने की मांग की थी।
छात्रों पर लाठीचार्ज : झारखंड में छात्र भी नियोजन नीति को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पिछले गुरुवार को छात्रों ने खतियान आधारित नियोजन नीति को लेकर छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया था। जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले दागे थे।
विभिन्न छात्र संगठन का विधानसभा घेराव कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान पुलिस ने सभी छात्रों को पुराना विधानसभा के पास रोकने की कोशिश की, लेकिन सभी छात्र पुलिस को चकमा देते हुए विधानसभा के बेहद करीब पहुंच गए थे।
छात्रों की ओर से पुलिस पर जमकर पथराव किया गया, जवाबी कार्रवाई करते हुए आंसू गैस का गोले दागे, लाठी चार्ज किया गया था। तब जाकर छात्रों को विधानसभा से दूर खदेड़ा गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse