टीम एबीएन, रांची। पूरे झारखंड में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। रांची का मेन रोड लगभग दो बजे से ही महाबीरी अखाड़ों के जुलूस से भर चुका है। राजधानी के अलबर्ट एक्का चौक तक लगभग 11 सौ अखाड़ों की शोभायात्रा पहुंचने वाली है।
यह शोभायात्रा ओवरब्रिज स्थित निवारणपुर महाबीर मंदिर परिसर तक जायेगी। केंद्रीय महावीर मंडल के नेतृत्व में लगभग 1100 अखाड़े जब राजधानी की सड़कों पर उतरेंगे तो पूरा वातावरण रामधुन से गूंज उठा।
दिन के एक बजे के बाद से मेन रोड में प्रवेश बंद कर दिया गया। एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक, अपर बाजार से शहीद चौक, जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक, चर्च रोड से मेन रोड, वूल हाउस के पास से मेन रोड की तरफ, पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की तरफ, विष्णु सिनेमा मार्ग से, पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित करने का निर्देश दिये थे।
30 सिटी बसें नि:शुल्क चलायी गयी। ये बसें जैप ग्राउंड व पटेल चौक के समीप खड़ी रहीं। पिछले कई दिनों से रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शहर में उत्साह चरम पर था। जिसका असर दिखा। भक्ति गीत से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse