हेमन्त कैबिनेट ने 44 प्रस्तावों पर लगायी मुहर

 

टीम एबीएन, रांची। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 44 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावे कई मंत्री और राज्य सरकार के आला अधिकारी मौजूद रहे।

  1. कल्याण विभाग के एकलव्य विद्यालय के संचालन हेतू अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गयी।
  2. सेवानिवृत्त वानेश्वर रविदास के वेतन भुगतान और एरियर भुगतान की स्वीकृति।
  3. अरुण कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त सिविल सर्जन धनबाद के अपील आवेदन को अस्वीकृत करने का निर्णय।
  4. स्व राजेन्द्र प्रसाद की चिकित्सा के लिए एयर एंबुलेंस मद में हुए खर्च की घटनोत्तर स्वीकृति, स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सदस्य झा विधानसभा के लिए चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया गया था।
  5. राजधानी में ट्रांसपोर्ट नगर फेज 2 के लिए प्रशासनिक स्वीकृति।
  6. 605 करोड़ 42 लाख की लागत से 244 नगर बस खरीद करने की स्वीकृति।
  7. श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत नियमावली सेवा शर्त संशोधन की स्वीकृति।
  8. 2022-23 में इंटरनेट सुविधा खूंटी एवं दुमका के प्रखंड में स्वीकृत राशि 42 करोड़ की मंजूरी दी गयी।
  9. रिनपास निदेशक की नियुक्ति एवं सेवाशर्त की स्वीकृति दी गयी।
  10. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 2018-19,2019-20 की बीमा राशि के भुगतान की स्वीकृत राशि को मंजूरी दी गयी।
  11. निगरानी ब्यूरो रांची को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कंडिका 6 में संशोधन किया गया।
  12. झारखंड कृषि पशुपालन विभाग सेवाशर्त नियमावली 2013 में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति।
  13. झारखंड राज्य आपूर्ति सेवा नियमावली 2013 में संशोधन करते हुए झारखंड राज्य आपूर्ति सेवा नियमावली 2023 करने के संबंध में स्वीकृति दी गयी।
  14. झारखंड राज्य प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में संशोधन करते हुए सरकारी अनुदान पर चल रहे स्कूलों में पढ़नेवाले छात्रों को भी एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों को मिलेगा लाभ।
  15. रांची के दुर्गा सोरेन चौक से रामपुर तक सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति दी गयी।
  16. झारखंड राज्य समाहरणालय लिपिकीय सेवा शर्त नियमावली 2023 बनाने की स्वीकृति।
  17. सिमडेगा के जेवियर खाखा को इलाज के लिए मिलेगा 20 लाख की सहायता राशि, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत मिलेगी राशि।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse