टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। आज दिनांक -22-03 -2023 दिन बुधवार को लातेहार प्रखंड के गोवा ग्राम सामुदायिक विकास भवन में भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री बबन मांझी जी के नेतृत्व में किसानों के साथ बैठक किया गया। उन्होंने संगठन के बारे में चर्चा की एवं कहा कि किसान शक्ति जागेगी सारी समस्या भागेगी। इसलिए किसान संगठित हों।
आगे बताया कि आगामी होने वाले माह, झारखंड प्रांत मेंअखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यक्रम में भाग लें। उन्होंने किसानों को नव वर्ष मंगलमय हो, इसी शुभकामना के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया।
प्रखंड अध्यक्ष सरजू प्रसाद साव, ग्राम समिति अध्यक्ष सुदामा सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, अमरेश सिंह, लालमोहन साव, कृष्णा साव, आदित्य सिंह, शंभू सिंह, सुदर्शन साव, मालती देवी, सबनती देवी, राजमणि देवी, शिबू देवी, सुशीला देवी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse