टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दहेज लोभी ससुराल वालों ने दहेज के खातिर अपने बहू की गला घोंट कर बेरहमी से हत्या कर दी अब मृतक के पिता इंसाफ की गुहार लगा रहे है। दारू प्रखंड के इरगा निवासी इंद्रदेव यादव ने अपनी 27 वर्षीय पुत्री गीता कुमारी का विवाह बनासो विष्णुगढ़ निवासी राजेन्द्र यादव पिता रूपेश यादव के साथ किया था।
विवाह के समय 5 लाख रुपये नगद और कई कीमती सामान देकर उसका विवाह किया था पर दहेज लोभी उसके ससुराल वाले शादी के बाद से उसे दहेज के प्रताड़ित कर रहे थे। इस दौरान गीता ने दो बेटों को जन्म दिया पर उसके साथ दहेज के लिए बराबर मारपीट उसके ससुराल वाले करते रहे जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई।
इस बीच इसी वर्ष 22 मार्च को उसके ससुराल वालों ने गाला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता ने मृतक के पति राजेन्द्र यादव, ससुर रूपेश यादव, सास जिरवा देवी, देवर विकास यादव और ननद फुलवा कुमारी के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या का मामला विष्णुगढ़ थाना में दर्ज कराया।
मृतक का पिता मामला दर्ज कराने के बाद थाना प्रभारी, ज़िले के एसपी मनोज रतन चौथे, डीएसपी अनुज उरांव से उनकी बेटी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
इस बारे में डीएसपी अनुज उरांव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। यह मामला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कोई भी आरोपी बख्शे नहीं जायेंगे।
थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा कि मामला दर्ज करने के बाद छापामारी चल रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिगध नज़र आ रहा है, मौत दम घुटने से हुई है मृतक के ससुराल वालों का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या की है जबकि मृतक के मायके वाले गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इस कांड का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse