हजारीबाग : मटवारी में अब लोगों को 50 प्रतिशत छूट पर मिलेगी दवा

 

  • शहर में पहली बार खुला अमृत जन औषधि केंद्र

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के मटवारी में अमृत जन अषौधि केन्द्र सोमवार को खुला। इस दवा दुकान खुलने से यहां के मरीजों को सभी दवा में 50 प्रतिशत से अधिक छूट मिलेगा। 

शहर में लंबी बीमारियों से पीड़ित रोगियों जैसे मधुमेह, पेट के रोग, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारियों सहित लंबी चलने वाली तमाम बीमारियों की दवाई उपलब्ध कराने के लिए अमृत जन औषधि केंद्र दवा दुकान खोला गया है। जो दवाई मरीजों को बाहर निजी दवा दुकानों में 100 रूपये में मिलती है, वही दवा अमृत जन औषधि केंद्र में 15 से 20 रुपये में मिलेगी। 

अमृत जन औषधि केंद्र के संचालक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस दवा दुकान खोलने से यहां के गरीब असहाय लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए इस दुकान को संचालित किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse