युवोत्सव 2023 में श्री प्रशांत ने साझा किये आईएएस बनने के अपने अनुभव

 

एबीएन सेंटल डेस्क। युवोतसव 2023 द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स के विद्यार्थियों के लिए आसनसोल चैप्टर ने राम कृष्ण मिशन ऑडिटोरियम में 26 मार्च को युवोत्सव 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री प्रशांत, आईएएस उपस्थित हुए। 

इसमें मुख्य वक्ता के रूप में रांची के मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफ स्टाइल कोच श्री अजय दीप वाधवा को बुलाया गया था। श्री प्रशांत ने आईएएस बनने के अपने अनुभव साझा किये, वहीं श्री वाधवा ने बच्चों को जीवन में सफलता के टिप्स दिये। श्री वाधवा ने बच्चों को कई सफल लोगों की कहानियां सुनायी जो इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गयीं। इस अवसर पर बच्चों के लिए क्विज और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

युवोत्सव का मुख्य उद्देश कॉस्ट अकाउंटिंग के विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना, उन्हें भविष्य में सफलता हेतु तैयार करना और साथ ही असफलता की स्थिति में भी स्वयं को तैयार रखने की क्षमता का भी विकास करना था। इस कार्यकर्म को करने में आसनसोल चैप्टर के अध्यक्ष श्री सुब्रतो बनर्जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse