टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। चार दिनी चैती छठ को लेकर सोमवार को भक्तों ने शहर के अलग-अलग अर्घ्य घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अध्र्य दिया। भक्तों ने भगवान सूर्य को अघ्र्य देकर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्वि की कामना की। इसके पहले रविवार को भक्तों ने खरना का महाप्रसाद ग्रहण किया।
व्रतियों ने अपने सहयोगियों के साथ पूरी साफ-सफाई के साथ अरवा चावल और दूध का प्रसाद तैयार किया। रावा गुड़ के साथ व्रती ने इसे पहले ग्रहण किया फिर भक्तों के बीच इस प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने का दौर देर रात तक चला।
पर्व का समापन कल : पर्व को लेकर सोमवार को भगवान सूर्य के डूबते स्वरूप को अर्घ्य दिया गया। जबकि मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिनी चैती छठ का समापन होगा।
यहां पड़ा अर्घ्य : चैती छठ को लेकर गुमो अर्घ्य घाट, महतो अहरा, इंदरवा बस्ती, तिलैया बस्ती, कोरियाडीह, विद्यापुरी के धनी सिंह छठ तालाब, जय मंगल सिंह छठ तालाब और पानी टंकी रोड स्थित भास्कर छठ तालाब में श्रद्धालु भगवान भास्कर के डूबते स्वरूप को अर्घ्य दिया। जबकि मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिनी चैती छठ का समापन होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse