धरती की तरफ मंडरा रहा है एक बड़ा खतरा, जानें कैसे...

 

  • विशालकाय ब्लैकहोल ने बदली दिशा, भेज रहा खतरनाक रेडिएशन

एबीएन नॉलेज डेस्क। अंतरिक्ष की अपनी अलग दुनिया है। यहां पर पल-पल घटनाएं घटती रहती हैं। वैज्ञानिक इसका पता लगाने के लिए दिन-रात स्टडी में लगे रहते हैं। दो दिन पहले की बात जब आसमान अलग-अलग रंग बदल रहा था। फिनलैंड, अमेरिका और कनाडा में ये देखा गया। जब कैमरे में ये सब रिकॉर्ड हो गया तो लोग इसको देखकर चौंकने लगे थे। मगर ये सही था। ब्लैक होल के बारे में सबने सुना होगा।

धन्य हो साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग का जिन्होंने इसके तमाम रहस्यों को उजागर किया था। आसमान में गुलाबी, हरा, लाल… कई रंगों में दिख रहा था। वैज्ञानिकों ने एक और बड़ी घटना की जिक्र किया है जो कि पृथ्वीवासियों के लिए अच्छा नहीं है। स्पेस में जब पहली बार ब्लैक होल दिखा तो साइंटिस्ट्स हैरान हो गये। इसकी ग्रेवटी इतनी तगड़ी थी कि ये प्रकाश को भी सोख जाता है। अब एक बड़े ब्लैकहोल की दिशा बदल गयी है। चौंकाने वाली बात ये है कि इससे निकलने वाला रेडिएशन पृथ्वी तक पहुंच रहा है।

सुनने और पढ़ने में आपको जितना आसान ये लग रहा है दरअसल ये बहुत बड़ी घटना है। ब्लैकहोल का डायरेक्शन बदलना साधारण नहीं है। वैज्ञानिक पता लगाने में जुटे हुए हैं कि आखिर अंतरिक्ष में ये घटना कैसे घटी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन इसका कोई पुख्ता कारण अभी तक नहीं मिला है।

कयास ये लगाये गये हैं कि इसके पीछे का कारण हो सकता है एक गैलेक्सी यानी आकाशगंगा का दूसरे गैलेक्सी से टकराना। अब इसके टकराने के बाद ब्लैकहोल का डायरेक्शन चेंज हुआ और अब जो इसकी दिशा है वो पृथ्वी की तरफ हो गयी। ये गैलेक्सी हमसे 657 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित हैं। इसका नाम है पीबीसी जे2333.9-2343।

उन्होंने पाया कि अंतिरक्ष में हुई इस घटना से 90 डिग्री तक घुमाव हुआ है। अब इसका केंद्र पृथ्वी की ओर है। ब्लैकहोल एक अनसुलझा रहस्य है। आप इसको विवादास्पद भी कह सकते हैं। इसकी खोज में वैज्ञानिकों ने सालों साल निकाल दिये। मगर आज भी इसके कई सवाल रहस्यमय ही हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse