पलामू : टीएसपीसी संगठन के पांच नक्सली गिरफ्तार

 

  • ग्राम कंडा में ईट भट्ठा में लगे तीन ट्रैक्टर जलाने की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन 
  • नक्सली पर्चा, मोटरसाइकिल, मोबाइल बरामद 
  • ट्रैक्टर जलाने की घटना में पांचों नक्सली शामिल थे -एसपी चंदन सिन्हा 

टीम एबीएन, मेदिनीनगर/ रांची। पलामू जिला के ग्राम कंडा स्थित सत्यानंद मेहता के ईंट भट्ठा में लगे तीन ट्रैक्टर को टीएसपीसी नक्सली संगठन ने 20 मार्च की रात्रि में लेवी वसूलने के कारण आग लगाकर जला दी थी। इस घटना का पुलिस ने उद्भेदन किया। 

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अगलगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभियान ऋषभ गर्ग एवं बिश्रामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 

पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर छापामारी कर रही थी। जिसके बाद पांचों नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा सका। साथ ही 16 नक्सली पर्चा, बाइक और पांच मोबाइल भी बरामद हुआ।  

गुप्त सूचना के आधार पर अगलगी में शामिल नावा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम तीसीबार निवासी महेश भुइयां के पुत्र बसंत भुइयां को गिरफ्तार किया गया।

 इनकी निशानदेही पर चार अन्य नक्सलियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। एसपी सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ में इन सभी ने घटना को स्वीकार किया। बताया कि ईंट भट्ठा से कुछ दूरी पर संगठन के शशिकांत, रंजन एवं निशांत निगरानी कर रहे थे। उन लोगों के दिशा निर्देश के अनुसार हम सभी पांचों घटना को अंजाम दिये। 

उन्होंने बताया कि निशांत, शशिकांत, रंजन तीनों नक्सली संगठनों का अलग-अलग दस्ता है। जो सभी लोग वर्तमान में एकजुट होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन लोगों का एक ही मकसद है लेवी वसूलना। लेवी नहीं मिलने पर घटना को अंजाम दे रहे हैं। 

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 16 नक्सली पर्चा एवं पांच मोबाइल बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कुमार पिता राजेश राम ग्राम झांगट थाना भदवर जिला गया बिहार का रहने वाला है। जो पूर्व में भाकपा माओवादी में सक्रिय रहा करता था। वर्तमान में वह टीएसपीसी संगठन में शामिल है। 

इसके अलावा रंजय कुमार पिता बुटु यादव ग्राम किशुनपुर, छोटू दादा पिता कृत राम ग्राम कउअल थाना छतरपुर, सुधीर कुमार मेहता पिता बिंदा महतो ग्राम चिल्ही बरवाडी थाना पड़वा शामिल है। इन पांचों के अलावे घटना में शामिल नक्सलियों पर आगजनी एवं 17 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

छापेमारी अभियान में ऋषभ गर्ग, सुरजीत कुमार, छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार, नावाजयपुर थाना प्रभारी संजय रजक, सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार, नावा बाजार प्रभारी दीपक कुमार दास, अनुसंधानकर्ता नंदकिशोर दास, किशुनपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। जबकि प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभियान ऋषभ गर्ग, एसडीपीओ सुरजीत कुमार वह अन्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse