टीम एबीएन, देवघर/ रांची। झारखंड के देवनगरी देवघर से 26 मार्च को हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। देवघर से लोग आसानी से अब पटना और रांची का सफर तय कर सकेंगे। बता दें कि इंडिगो अपनी फ्लाइट सर्विस कल से देवघर से पटना और देवघर से रांची के लिए शुरू कर रही है।
बुकिंग शुरू की जा चुकी है तो आप इसकी बुकिंग आनलाइन या आफलाइन कर सकते हैं। टिकट की कीमत करीब 4000 तय की गई है। बता दें कि फ्लाइट की सेवा शुरू होने से महज 1 घंटे में देवघर से पटना और देवघर से रांची तक का सफर तय किया जा सकेगा।
फ्लाइट सुबह 11.15 में देवघर से पटना के लिए उड़ान भरेगी और करीब 1 घंटे में 12.15 तक पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6ए-7945 दोपहर 12.35 पर देवघर के लिए उड़ान भरेगी, जो करीब 1 बजकर 35 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
वहीं, शाम 4.45 में देवघर से रांची के लिए विमान उड़ान भरेगी जो शाम 5 बजकर 40 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। वहीं, रांची से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट देवघर के लिए उड़ान भरेगी और एक घंटे में देवघर एयरपोर्ट पर 4 बजकर 25 मिनट पर लैंड करेगी।
देवघर से इस विमान संचालन के बाद लोगों में खुशी का माहौल है क्योंकि लोग देवघर में अकसर बिजनेस या धार्मिक यात्रा के लिए आना-जाना करते रहते हैं। इस विमान सेवा के जरिये बिहार की राजधानी पटना और प्रदेश की राजधानी रांची से देवघर का सफर काफी आरामदायक और आसान हो जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse