टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में शनिवार को ज्वायफुल लर्निंग इन 21वीं सेंचुरी पर एक दिनी कार्यशाला आयोजित की गयी। इसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा थे।
उन्होंने शिक्षकों को 21वीं सदी में शिक्षा में सीखने और सीखाने की प्रवृत्ति को कैसे आनंद दायक बनाया जाये, इसकी जानकरी पीपीटी के द्वारा दी। बीच-बीच में उन्होंने शिक्षकों से कई सवाल भी पूछे।
उन्होंने लेशन प्लान बनाने, क्लास में होनेवाली समस्या का समाधान करने और बिना किसी दबाव के बच्चों को शिक्षा देने समेत कई जानकारी दी। यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए काफी लाभकारी रहा।
मौके पर प्राचार्य नवीन कुमार, एकेमिक को-आर्डिनेटर प्रवीण कुमार, किशोर कुणाल, सुभय कुमार, संजय तिवारी, संजय मिश्रा, सुनील पाठक, कामिनी सहाय, रजनी बाला, शंकर कुमार, फैयाज कैशर, पायल सिंह, अभिलाषा सिंह, राहुल कुमार, सुमित साव, अनमोल रतन, विक्की कुमार, सतीश कुमार, मरियम मैडम, सरोज पांडेय, सपना शर्मा, कुंतल जेठवा, रूबी वर्मा, स्वाति कुमारी, पूजा सलूजा, रेणु सेठ, सुजीत प्रताप, दीक्षा सिंह, अल्का सिंह, प्रियंका गुप्ता, रंजीता कुमारी, प्रियंका सिंह, विशाल आनंद, मनोज सिंह समेत लगभग 35 शिक्षक मौजूद थे। इसके पहले निदेशक प्रमोद कुमार ने शिक्षकों के साथ बैठक की और आनेवाले सत्र में शिक्षा को और कैसे बेहतर किया जाये इस पर चर्चा की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse