टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमंडीह जंगल में शनिवार सुबह जंगली जानवर ने हमला कर एक महिला समेत दो ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों का दावा है कि हमला करने वाला जानवर बाघ जैसा दिख रहा था। कुछ ग्रामीणों से उसे तेंदुआ बता रहे हैं। फिलहाल, दोनों का लातेहार इलाज अस्पताल में चल रहा है।
सुबह मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबला गांव निवासी अरविंद उरांव और कुछ अन्य ग्रामीण जंगल में महुआ चुनने के लिए गये थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली जानवर ने उन लोगों पर हमला कर दिया। जानवर ने सबसे पहले अरविंद उरांव पर हमला किया, अरविंद जोर जोर से चिल्लाने लगा और जानवर के चंगुल से छूटने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वहां उपस्थित महुआ चुनने वाले कुछ अन्य ग्रामीण हल्ला मचाने लगे। जिसके बाद जंगली जानवर ने अरविंद को छोड़कर एक महिला संपतिया देवी पर हमला कर दिया।
उपस्थित ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए हल्ला मचाया, जिससे जंगली जानवर वहां से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को मनिका अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी ग्रामीणों से मिलने पहुंचे और उन्हें हरसंभव मदद देने की बात कही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse